बुधवार, 18 सितंबर 2024

अम्बेडकरनगर : गणेश प्रतिमा का विर्सजन के दौरान हुई मारपीट मामले मे FIR दर्ज।।|| : FIR registered in the case of assault during immersion of Ganesha idol.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
गणेश प्रतिमा का विर्सजन के दौरान हुई मारपीट मामले मे FIR दर्ज।।
 ।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के  थाना जहांगीरगंज के हमराजपुर घोसियाना गांव के पास 14 सितंबर को जिले में गणेश प्रतिमा का विर्सजन कर लौट रहे लोगों से विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही पिकअप को रास्ता देने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया।वहीं हंगामें के बाद पुलिस ने बवाल और मारपीट करने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने SC/ST, लूट और छेड़खानी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी जिल्ले हसन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे श्रद्धालुओं पर हुए हमले के संबंध में विकास मौर्या जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के सूचना पर प्रतिनिधि मंडल देवापुर गांव में जाकर पीड़ितों से मिला और घटना की जानकारी की गयी। महिलाओं ने बताया कि उनके साथ मारपीट की गई और उनके आभूषण छीन लिए गए और उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दिया। स्थानीय मुस्लिम समुदाय के गुंडों ने काफी देर तक आतंक मचाया। FIR दर्ज की गई है। कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।श्रद्धालुओं की मांग है कि पुलिस महिलाओं के आभूषण बरामद करें,और बाकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।बलराम मिश्रा सह संस्कृत प्रमुख धर्म जागरण,सुरेंद्र पांडे,राम भारत पाण्डेय,अभिषेक दूबे प्रखंड कार्याध्यक्ष,जगदम्बा प्रखंड संयोजक व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।