रविवार, 1 सितंबर 2024

लखनऊ :LLB छात्रा की संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत।||Lucknow : LLB student dies under suspicious circumstances.||

शेयर करें:
लखनऊ :
LLB छात्रा की संदिग्ध अवस्था मे हुई मौत।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र डॉ०राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में शनिवार देर रात LLB छात्रा की मौत हो गई। यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में अनिका रस्तोगी बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी थी। इसके बाद उसे एम्बुलेंस से नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा गौतमबुद्धनगर के रहने वाले IPS संतोष रस्तोगी जो NIA में IG के पद पर पीएम की सिक्योरिटी में तैनात है। इनकी बेटी मृतका अनिका डॉ० राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय आशियाना लखनऊ से लॉ कर रही थी। बीते शनिवार शाम लॉ छात्रा अनिका क्लाइंट काउंसिलिंग में बाकी स्टूडेंट्स के साथ हिस्सा लिया था। इसके बाद वो डिनर करने पहुंची। डिनर करने के बाद रात करीब 9:30 पर हॉस्टल में अपने रूम में चली गई।10 बजे के करीब उसकी रूम मेट जब पहुंची तो दरवाजा नहीं खुला। इस बीच मैट्रन मौके पर पहुंची। धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो अनिका फर्श पर पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नोएडा से परिजन पहुंचे लखनऊ, पुलिस कर रही जांच।
विधि विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. शशांक शेखर ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि अनिका की कार्डियक अरेस्ट से मौत हुई है। अनिका मेधावी छात्रा थी। उसे मैंने भी पढ़ाया था। वो फ्रंट सीट पर हमेशा बैठती थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देर रात लखनऊ कमिश्नर भी पहुंचे। हर पहलू पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
छात्रा के माता-पिता भी नोएडा से कैंपस पहुंच गए हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।