गुरुवार, 5 सितंबर 2024

लखनऊ : धोखाधडी कर करोड़ो की ठगी करने वाली कम्पनी का एजेंट गिरफ्तार।||Lucknow : Agent of a company which defrauded crores of rupees has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
धोखाधडी कर करोड़ो की ठगी करने वाली कम्पनी का एजेंट गिरफ्तार।।
कम्पनी के ऊपर दर्ज हैं 700 अधिक मुकदमें है दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना 
थाना मडियांव व अपराध शाखा लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के संबंध में थाना गोमतीनगर लखनऊ में पंजीकृत मु०अ०सं० 757/2021 तथा अन्य मुकदमों में वांछित फरार चल रहे इनामिया आरोपी को अखिल कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम पिंगरी (जय जय राम का पुरवा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ हाल पता- 3 प्राग नरायन रोड नियर हेडिल कालोनी अपोजिट शगुन अपार्टमेन्ट हजरतगंज थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ को गुरुवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
भोले भाले लोगों को लोक लुभावने दामों पर जमीन गाड़ी, गहने, देने का लालच देकर तथा रिकरिंग डिपाजिट एवं फिक्स डिपाजिट जैसी योजनाएं चलाकर कम समय में धन कई गुना करने का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई का पैसा विभिन्न योजनाओं में लगाकर उन्हें धोखा देने वाली शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के एक और एजेंट को थाना मडियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त अखिल कुमार यादव के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।


 घटनाक्रम के मुताबिक थाना मडियांव व अपराध शाखा लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के संबंध में थाना गोमतीनगर लखनऊ में पंजीकृत मु०अ०सं० 757/2021 तथा अन्य मुकदमों में वांछित फरार/इनामिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अखिल कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम पिंगरी (जय जय राम का पुरवा थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ हाल पता- 3 प्राग नरायन रोड नियर हेडिल कालोनी अपोजिट शगुन अपार्टमेन्ट हजरतगंज थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 31 वर्ष के रूप में हुई। 

अखिल वर्ष 2021 से फरार चल रहा था और उसपर 50 हजार रूपये का पुरुष्कार घोषित किया गया था। अखिल को नौबस्ता मोड के पास से दिनांक 05.09.2024 को गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
शाइन सिटी कम्पनी में पब्लिक के लोगों को लोक लुभावने दाम पर जमीन देने, सस्ते दाम पर गाड़ी देने, कम दाम पर ज्वेलरी देने, व एक डेढ़ वर्ष में धन दूना करने का फिक्स डिपाजिट व रेकरिंग स्कीम चला कर अरबो रुपया जमा कराकर सभी का धन लेकर फरार हो गई। कम्पनी के डायरेक्टर राशिद नसीम व आसिफ नसीम निवासी करैली प्रयागराज थे। उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग 700 मुकदमे पंजीकृत है। लखनऊ में अकेले लगभग 400 मुकदमे पंजीकृत है। इस कम्पनी के लगभग 70 अभियुक्त जेल जा चुके हैं। डायरेक्टर आसिफ नसीम सहित तमाम डायरेक्टर जेल में हैं। राशिद नसीम फरार होकर दुबई में है। अखिल यादव भी इसी ग्रुप का सदस्य है और नौबस्ता मोड के पास कही जाने की फिराक मे खडा था। जहां से पुलिस टीमों ने उसे गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में अखिल ने बताया बताया कि मैंने शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लि० कम्पनी के प्रैजिडेंट संदीप कुमार सिंह के कहने पर सोलिटियर सिटी में 2 प्लाट अधिकृत ब्रोकर बनकर बेची है। मैने शाइन सिटी में जो भी गलती की वह संदीप कुमार सिंह के कहने पर किया जो कि शाइन सिटी ग्रुप के प्रेसीडेंट थे। उपरोक्त अभियुक्त के विरूद्ध आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन उ०प्र०, मु0अ0स0- 757/2021, 759/2021 धारा 409/420/467/468/471/120बी भादवि थाना गोमतीनगर लखनऊ मे वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है।
नाम पता अभियुक्तः-
01. अखिल कुमार यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ग्राम पिंगरी (जय जय राम का पुरवा) थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ हाल पता - 3 प्राग नरायन रोड नियर हेडिल कालोनी अपोजिट शगुन अपार्टमेन्ट हजरतगंज थाना हजरतगंज जनपद लखनऊ उम्र करीब 31 वर्ष। (व्यवसाय - प्रापर्टी का काम)
अनावरित अभियोगः-
1.मु0अ0सं0 757/2021 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा०द०वि० थाना गोमतीनगर लखनऊ। 2.मु0अ0सं0 759/2021 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ।
अभि० का अपराधिक इतिहास :-
1. मु0अ0सं0 757/2021 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ । 2.मु0अ0सं0 759/2021 धारा 409/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ।
बरामदगी:- 01 अदद सैमसंग कम्पनी का मोबाइल फोन गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में: थाना मडियांव लखनऊ की पुलिस टीम से उ0नि0 प्रदीप यादव, उ0नि0प्रशि० शुभम तिवारी, का0 विनय, का0 गौरव अपराध शाखा कमिश्नरेट लखनऊ टीम उ0नि0 आशुतोष पाण्डेय, उ0नि0 प्रकाश सिंह, हे0का0 अतुल कुमार पाण्डेय, हे0का0 इन्द्रप्रताप सिंह, हे0का0 जीत सिंह, हे0का0 दिलीप कुमार, हे0का0 मनोज शुक्ला, हे0का0 पवन, का0 सूरज सिंह, का0 नाहर सिंह, का० देशराज मुखिया, का0 विशेष दुहुण, का0 मुकेश वर्मा शामिल रहे।