बुधवार, 18 सितंबर 2024

लखनऊ :कानून ब्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल,सौपा ज्ञापन।||Lucknow: Congress raised voice against law and order, submitted memorandum.|||

शेयर करें:
लखनऊ :
कानून ब्यवस्था को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल,सौपा ज्ञापन।
अपराधी भाजपा के विधायक और सदस्य बन गए है : अजय राय।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदेश के 16 मंडलों पर उत्तर प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेसजनों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया। इसी क्रम में आज लखनऊ स्थित शहीद स्मारक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सह प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना संयुक्त नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
विस्तार:
कांग्रेस ने कानून ब्यवस्था को लेकर लखनऊ मे बुधवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व ही जनपद रायबरेली में हमारे एक युवा साथी अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी को बचाने का पूरा प्रयास किया गया। मा0 नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी स्वयं रायबरेली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले एवं कांग्रेस पार्टी के सहयोग का आश्वासन दिया एवं प्रदेश सरकार से सभी आरोपियों का सख्त से सख्त सजा दिलाने का आग्रह किया।
पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, प्रदेश सचिव अतुल सिंह, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रियंका गुप्ता, एड0 प्रदीप सिंह, सचिन रावत,अल्पसंख्यक कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीम खान, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के चेयरमैन मनोज यादव, जियाराम वर्मा, विजय बहादुर, पुष्पेन्द्र