शुक्रवार, 6 सितंबर 2024

लखनऊ :झूलेलाल वाटिका पर गणेश उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में।||Lucknow: Preparations for Ganesh festival at Jhulelal Vatika are in the final stage.||

शेयर करें:
लखनऊ :
झूलेलाल वाटिका पर गणेश उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में।
दो टूक : श्रीगणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से 19 वां श्री गणेश महोत्सव का आयोजन 7 से 17 सितम्बर तक झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास किया जाएगा। मनौतियों के राजा के नाम से होने वाले शहर के सबसे बड़े श्री गणेश महोत्सव के लिए विशाल पंडाल तैयार हो रहा है। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी कार्यक्रम स्थल झूलेलाल वाटिका पर 5 सितम्बर 2024 को प्रेसवार्ता के दौरान संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पण्डाल बनाने के लिए कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले करीब एक माह से पंडाल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बप्पा के दरबार थीम का मुख्य द्वार महलनुमा बन रहा है इसकी ऊंचाई 85 फीट होगी। पंडाल करीब 14000 वर्ग फुट में वातानुकूलित वाटर प्रूफ तैयार किया जा रहा है। भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि बप्पा के पंडाल में दक्षिण भारतीय शिल्प की झलक दिखाई देखी।
विस्तार:
अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग बैठने की व्यवस्था रहेगी। पंडाल के बाहर 16 हजार वर्ग फीट में कुर्सियां डाली जाएंगी। जिसपर लोग खुले में बैठकर बप्पा के भजनों व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि इस बार आम भक्तों श्र‌द्धालुओं का 10 करोड का बीमा कराया गया है। मनौतियों के राजा भगवान श्री गणेश का 25 लाख रुपए का बीमा कराया गया है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि बप्पा की मूर्ति 5:30 फुट (साढ़े पांच फुट) की मुंबई के सि‌द्धिविनायक की तर्ज पर तैयार की गई है। राजधानी के मूर्तिकार श्रवण प्रजापति श्री गणेश जी मुर्ति को तैयार कर रहे हैं। बप्पा की मूर्ति 6 सितंबर को पंडाल में पहुंचेगी। संस्था द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से 25 महिला व 25 पुरुषों सुरक्षाकर्मियों व्यवस्था देंखेंगे। इसके अलावा पूरे पंडाल में 50 सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे। उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में शासन प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन सभी का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के नेतृत्व में होंगे।

कमेटी के सदस्य संजय सिंह गांधी ने बताया कि हर साल करीब 82 हजार चि‌ट्ठियां लिखी जाने वाले बप्पा के दरबार में इस बार लाखों भक्तों के आने की उम्मीद है। इसके अलावा काफी संख्या मे दुकानें चाट, फास्ट-फूड एवं आइस्क्रीम की दुकाने व उनके पसन्द की सामग्री भी मिलेगी। पण्डाल के बाहर महोत्सव का रूप दिया जा रहा है। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन जैसी चीजो की सुविधाएं मिलेगी।