बुधवार, 25 सितंबर 2024

लखनऊ:ईश्वरी खेड़ा गॉव में भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान।||Lucknow:BJP workers launched a membership campaign in Ishwari Kheda village.||

शेयर करें:
लखनऊ:
ईश्वरी खेड़ा गॉव में भाजपाइयों ने चलाया सदस्यता अभियान।
दो टूक : लखनऊ के सरोजीनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ईश्वरी खेड़ा गाँव में एकात्म-मनवतावाद प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रमोद कुमार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा का सदस्यता अभियान का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की और उपस्थित सभी व्यक्तियों को भाजपा की सदस्यता दिलवाकर उन्हें पार्टी परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा युवामोर्चा के कार्यसीमिति सदस्य अमन सिंह चौहान ,अभिषेक तिवारी ,अजीत रावत,जितेंद्र यादव और शिवम् सहित अन्य वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा के विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और नए सदस्यों को पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह सदस्यता अभियान पार्टी की विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।