गुरुवार, 12 सितंबर 2024

लखनऊ :शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार।||Lucknow:The accused who raped a girl on the pretext of marriage has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
शादी का झांसा देकर युवती से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने,शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को गुरुवार को किया गया गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार पीडिता युवती की तहरीर पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 483/2024 धारा 64(2)m/89/123/127(2)/115(2)/ 351(3) BNS, मे पंजीकृत कर मुकदमे पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान आरोपी युवक प्रखर सिंह निवासी महमूद गंज शिवाजी नगर कालोनी आदर्श नगर थाना सिंगरा जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
पीडिता ने गिरफ्तार युवक पर शादी का झांसा देकर गलत सम्बन्ध बनाना तथा धोखे से गर्भपात कराना व शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए के सम्बन्ध में दिनांक 11.09.2024 को थाना सुशांत गोल्फ सिटी में शिकायत दर्ज कराई रखी थी। जांच पड़ताल के दौरान आरोपी  प्रखर सिंह को स्थानीय थाना क्षेत्र अटल चौराहे से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।