मंगलवार, 3 सितंबर 2024

लखनऊ :किसान पथ पर दुर्घटना में युवक घायल हालत नाजुक,ट्रॉमा में भर्ती।||Lucknow:Young man injured in an accident on Kisan Path, condition critical, admitted in trauma centre.||

शेयर करें:
लखनऊ :
किसान पथ पर दुर्घटना में युवक घायल हालत नाजुक,ट्रॉमा में भर्ती।
सूचना पर पहुचे परिजनो ने एपेक्स ट्रामा मे कराया भर्ती,हालत नाजुक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र दोस्त के साथ बाइक से किसान पथ पर निकला युवक दुर्घटना का शिकार हो गया । जिसमें बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं हैं।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को तत्काल नजदीक स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विस्तार
मिली जानकारी के मुताबिक रामचरण निवासी ग्राम जगत खेड़ा पश्चिम में परिवार के साथ रहते हैं।इनका बेटा ओम शिवानन्द 18 वर्ष अपने साथी के साथ सोमवार की शाम सात बजे किसान पथ पर बाइक से गया हुआ था। देवसिंह खेड़ा के पास सड़क फैली गिट्टी के कारण दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल युवक ओम शिवानंद बाइक मिस्त्री है। एपेक्स ट्राम मे इलाज चल रहा जहाँ हालत नाजुक बनी हुई है।।