मंगलवार, 10 सितंबर 2024

मऊ : मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।।।Mau : Chief Development Officer conducted surprise inspection of Anganwadi centers.||

शेयर करें:
मऊ : 
मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक :  जनपद मऊ के  मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने विकास खण्ड-घोसी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय में संचालित आंनगबाड़ी केन्द्र कल्याणपुर, लाखीपुर एवं नगर पंचायत कोपागंज में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रेवरीडीह में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंनगाबाड़ी केन्द्र कल्याणपुर पर 30-40 बच्चो को प्रत्येक माह गरम पका पकाया भोजन हॉट कुक्ड एम डी एम से भोजन खिलाया गया है। औसत से कम बच्चों के उपस्थिति पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अत्यन्त रोष व्यक्त करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्री को बच्चों की अच्छी उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुये गरम पका भोजन खिलाये जाने के निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय लाखीपुर में स्थित आंगनबाडी केन्द्र के निरीक्षण में आंगनबाड़ी भवन में पंखे नही लगे होने पर नराजगी व्यक्त करते हुये विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कल तक पंखा लगा कर सूचित करने का निर्देश दिया गया। इस विद्यालय पर 02 केन्द्र संचालित है। समान्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रीना यादव अनुपस्थित पायी गयी। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीनू यादव द्वारा बताया गया की रीना यादव अवकाश प्रार्थना पत्र पंजिका में रखकर अवकाश पर है। गिनी आंगनबाड़ी केन्द्र पर आज 12 बच्चों को हॉट कुक्ड गरम पका पकाया एम डी एम से भोजन खिलाया गया है। इस केन्द्र पर औसत बच्चे उपस्थित होने के सम्बन्ध मुख्य विकास अधिकारी अप्रसन्ता व्यक्त करते हुये बच्चों के कम उपस्थिति पर कड़ी फटकार लगायी। भविष्य में केन्द्र पर अच्छी उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु आंगनबाड़ी को निर्देश दिया। नगर पंचायत कोपागंज के प्राथमिक विद्यालय रेवरीडीह में संचालित आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस केन्द्र पर आज 10 बच्चो को एम डी एम से गरम पका पकाया भोजन खिलाया गया। पोषण अभियान के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को गरम पका पकाया भोजन खिलाये जाने के सम्बन्ध में सत्त निरीक्षण किया जायेगा और जिस आंगनबाड़ी केन्द्र पर पका पकाया भोजन खिलाये जाने में कोई कोताही बरती जायेगी और औसत से कम बच्च्चों की उपस्थिति पायी जायेगी। तो सम्बन्धित आंगनबाड़ी कार्यकत्री के विरूद्ध नियमानुसार उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।