रविवार, 15 सितंबर 2024

मऊ :अंडर पास बंद किये जाना पर लोगो का धरना प्रदर्शन जारी।।||Mau: People's protest continues over closure of underpass.||

शेयर करें:
मऊ :
अंडर पास बंद किये जाना पर लोगो का धरना प्रदर्शन जारी।।
रेलवे के अधीकारियो के सदबुद्वि के लिए ग्रामीणों ने किया रामचरित मानस पाठ।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : जनपद मऊ मे रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने किया राम चरित्र मानस पाठ का आयोजन।वाराणसी-भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे फाटक को रेल अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों के विरोध के बावजूद रेलवे द्वारा लगभग दो दिन पूर्व बंद कर दिया गया।अंडरपास या रेलवे फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले लगभग सात माह से लगातार पिपरीडीह गांव में रेलवे स्टेशन लाईन के किनारे प्रतिदिन ग्रामीणों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।फिर भी रेल अधिकारियों द्वारा कोई भी निर्णय नही लिए जाने पर रविवार को ग्रामीणों द्वारा अधिकारियों की सदबुद्धि के लिए धरना स्थल पर ही रामचरित मानस पाठ  का आयोजन कर अधिकारियों की सदबुद्धि की प्रार्थना की।धरना प्रदर्शन के दौरान  सैकड़ो ग्रामीणों ने पिपरीडीह के सामने सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर मंगलकामना की।तथा समस्या के समाधान हेतु उच्च रेलवे के अधिकारियों को बुद्धि देने की कामना की। लोगों ने रामचरित मानस पाठ का पठन कर कीर्तन किया।और रेलवे अधिकारियों के समक्ष विरोध दर्ज किया। इस मौके पर आनन्द सिंह,महेंद्र सिंह ,शेषनाथ सिंह, सतेंद्र सिंह,बृजेश सिंह, अभयनाथ सिंह,गामा प्रजापति,  हीरा राम प्रजापति,प्रमोद खरवार,सोनू सिंह मिंटू सिंह  मनीष कुमार सिंह,आदि दर्जनो  ग्रामीण उपस्थित हुए।