शनिवार, 14 सितंबर 2024

मऊ :भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भीटी चौक पर ठेले व खोमचे वालो को बनाया पार्टी का सदस्य।।||Mau:BJP's state president made the street vendors at Bhiti Chowk members of the party.||

शेयर करें:
मऊ :
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भीटी चौक पर ठेले व खोमचे वालो को बनाया पार्टी का सदस्य।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी के सदस्यता अभियांन को परवान चढ़ाने के लिए आज मऊ मे ठेले पर भुट्टे बेचने वाले व फल विक्रेताओ को सदस्य बनाकार बताया कि पार्टी के प्रति आम जनता कितना स्नेह रखती है।  इसके पूर्व पार्टी अध्यक्ष ने सदर विधान सभा के अंतर्गत भीटी चौराहे पर स्थित डा अंबेडकर की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ।
 जनपद मऊ की सदर विधानसभा के डूमराव ग्राम के बूथ संख्या 340 अंतर्गत भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान-2024 के तहत किसान।मोर्चा द्वाराआयोजित 'सामूहिक एकत्रीकरण सदस्यता अभियान' कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर गरीब कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराया।इस अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल या नमो ऐप के माध्यम से भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। तथा आम जनता को सम्बोधित करते हुये कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे है, हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे साथ ही विपक्ष के फैलाए झूठ, भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। अब सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ना है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं।
कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की प्राथमिकता है उत्तर प्रदेश में बेहतर- कानून का राज कायम करना । हमारी सरकार ऐसे तत्वों पर जो गैरकानूनी काम करते हैं, अराजकता करते हैं, जिनकी समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है, कठोर कार्रवाई कर रही है। 
पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की। 
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है। तब वह उन संकीर्णताओं के दायरे में आता है, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती हैं। इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि राम काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश्राम
जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा की हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कहा की भाजपा न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है। 
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय,जिला प्रभारी रमेश सिंह,नूपुर अग्रवाल, दारा सिंह चौहान,मनोज राय सुनील कुमार गुप्त श्रीराम सोनकर बजरंगी सिंह योगेंद्र राय अशोक सिंह उमेश पांडेय राकेश मिश्रा उत्पल राय संतोष सिंह रामाश्रय मौर्य संजय पांडेय रमेश राय उत्पल राय सचिंद्र सिंह अंजनी सिंह आनंद सिंह इंद्रदेव प्रसाद मनीष यशपाल शेषनाथ भगत सिंह अविनाश सोनू चुन्नू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।