गुरुवार, 3 अक्तूबर 2024

अम्बेडकर नगर :गांधी जयंती के अवसर पर 03 किमी0 दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।||Ambedkar Nagar:3 km running competition organized on the occasion of Gandhi Jayanti.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
गांधी जयंती के अवसर पर 03 किमी0 दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद मे  02 अक्टूबर, 2024 को खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर प्रातः 09ः00 बजे 03 किमी0 पुरूष व महिला वर्ग में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त प्रतियोगिता मंे पुरूष वर्ग में 68 खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में 27 खिलाड़ियों सहित कुल 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। उसके बाद 08ः00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् क्रीड़ा अधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष एवं उनकी देश सेवा तथा उनके मूल्यों के बारे में प्रकाश डाला गया। 
दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ मिथिलेश त्रिपाठी पूर्वा जिलाध्यक्ष भाजपा बीजेपी प्रभारी अयोध्या द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
प्रतियोगिता का परिणाम निम्न है:-
पुरूष वर्ग में अंकित राजभर ने प्रथम, भूपेन्द्र निषाद ने द्वितीय व प्रवेश कुमार ने तृतीय स्थान, शुभम ने चौथा, आजाद ने पांचवा, भपेन्द्र राव ने छठां स्थान, दुर्गेश कुमार ने सातवां व शनि गुप्ता ने अठवां स्थान प्राप्त किया, महिला वर्ग में अनामिका ने प्रथम, शालिनी ने द्वितीय व नरगिश ने तृतीय स्थान, रेनू प्रजापति ने चौथा, अंशिका यादव ने पांचवा, महिमा ने छठवां, निशा ने सातवां एवं पायल ने आठवां स्थान प्राप्त किया। 
दौड़ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि एस0के0 त्रिपाठी सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा और विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र वर्मा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अम्बेडकरनगर  द्वारा किया गया।  
इस अवसर पर डा0 हनुमान प्रताप सिंह, सचिव जिला ओलम्पिक संघ, कार्यालय सहायक अनुपम प्रजापति, वीरेन्द्र निषाद, समस्त प्रशिक्षक सुमेधा यादव, सत्यम सिंह, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय, अमित चौरसिया, शिल्पी गौतम, जितेन्द्र यादव एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे। अन्त में क्रीड़ाधिकारी  शीला भट्टाचार्या द्वारा उपस्थित सभी खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया।