गुरुवार, 10 अक्तूबर 2024

गोण्डा : मसकनवा दुर्गापूजा पाण्डाल मे उपद्रवियों ने बिगाड़ा महौल,FIR दर्ज।।||Gonda: Miscreants spoiled the atmosphere in Maskanwa Durga Puja pandal, FIR registered.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
मसकनवा दुर्गापूजा पाण्डाल मे उपद्रवियों ने बिगाड़ा महौल,FIR दर्ज।।
DM और SP तत्काल भारी फ़ोर्स समेत पहुंचकर स्थिति को किया नियंत्रित।।
दो टूक : गोण्डा जिले के थाना क्षेत्र छपिया के कस्बा मसकनवा में मिश्रित आबादी क्षेत्र में दुर्गापूजा के दौरान बीती रात दो समुदाय के बीच विवाद हो गया। डीएम/ एसपी ने तत्काल फ़ोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कराया। वहीँ दुर्गापूजा आयोजन समिति ने कुछ आरोप लगाकर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है और एक नामजद आरोपी पुलिस हिरासत मे है।
विस्तार:
दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बताया की मिश्रित आबादी क्षेत्र में एक दुर्गा प्रतिमा पांडाल यहाँ स्थापित है। इसके पास ही 3 घर मुस्लिमों के हैं। नौ अक्टूबर को नवरात्रि पर्व की सप्तमी होने के दृष्टिगत रात्रि करीब 11:30 बजे स्थापित दुर्गा प्रतिमा की आंखों पर बंधी पट्टी खोलकर इस प्रथा के दौरान गोले दागे जा रहे थे। इसमें कुछ गोले पास में ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के घर के सामने दाग दिए जाने पर मुस्लिम पक्ष के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। जिस पर दोनों पक्षों में वाद विवाद बढ़ गया और अक्रोशित होकर काफी संख्या में हिंदू पक्ष की भीड़ जमा हो गई। सूचना CUG नंबर पर प्राप्त हुई थी, स्थानीय जागरूक और संभ्रांत नागरिकों से टेलीफ़ोनिकली भी संयमित रहने का आह्वान किया गया। 
स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
मिश्रित आबादी का है इलाका।
ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। बातचीत के माध्यम से भीड़ को समझा बुझाकर मामले को शांत किया गया तथा भीड़ को मौके से हटाया गया। लगभग सुबह चार बजे तक प्रशासनिक अधिकारी मय टीम मौक़े पर उपस्थित रहे एवं सतर्क निगरानी करते रहे। 
मां के भक्तों मे भरी आक्रोश, उपद्रवियों पर FIR दर्ज।
दुर्गा पूजा पाण्डाल मे गैर समुदाय के लोगों के द्वारा उपद्रव करने पर मॉ के भक्तों मे भारी आक्रोश फैल गया । स्तिथि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी को समझा बूझकर शांत कराया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
डीएम/ एसपी ने संयुक्त रूप से बताया की दुर्गा पूजा आयोजन समिति द्वारा मुस्लिम पक्ष पर कतिपय आरोप लगाए गए जिसके संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर थाना छपिया पर धारा 124, 190, 191(2), 298, 299, 302, 352, 351(3) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मुकदमे में नामजद एक आरोपी असलम को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर एहतियातन पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, शांति एवं कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।स्थिति पर मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। साथ ही मौके पर लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है, मौके पर शान्ति व्यवस्था बनी हुई है। पर्व और त्योहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने में जनमानस से अपील है कि सहयोग करें एवं अनुशासन का परिचय दें, अन्यथा कठोरतम विधिक एवं दण्डात्मक कार्यवाही हेतु बाध्य होना पड़ेगा।
◆पुलिस अधिकारी की बाईट---