शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2024

गोण्डा- इटियाथोक थानाक्षेत्र के खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर बेंदुली गांव के पास डेंजर जोन मे हुए मार्ग दुर्घटना मे 4 की मौत

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगूपुर- इटियाथोक मार्ग पर बेंदुली गांव के पास "डेंजर जोन" मे बीती रात मे करीब 12 बजे तेज गति से जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेंड़ से अचानक टकरा गई। इस मार्ग दुर्घटना मे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमे सवार चार युवको की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है।

स्थानीय लोगो ने बताया की दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से चारो को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित किया। मृतकों की पहचान अभिषेक साहू निवासी ठडक्की, धर्म सिंह निवासी कंसापुर, राम बच्चन पांडे निवासी तिवारी बाजार झंझरी व दीपू निवासी कचनापुर दुल्लापुर तरहर के रूप में हुई है। सभी की आयु 20 से 25 साल के मध्य बताई जा रही है। 

थानाध्यक्ष शेषमनी पांडेय ने बताया की चारो को जिला अस्पताल भिजवाया गया था जिन्हे डॉक्टरो ने अस्पताल मे मृत घोषित किया है। नगर कोतवाली पुलिस ने सभी के शव को पीएम हेतु भेजा है।

"यह है डेंजर जोन घोषित" 
        बता दे की इस जगह पर अबतक अनेक बार भीषण दुर्घटनाये हो चुकी हैँ जिसमे कई लोगो की जान जा चुकी है। हाल मे ही डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर इस स्थान को "दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र" घोषित करते हुए यहाँ रोड ब्रेकर और सचेत बोर्ड लगाया गया है, बावजूद इसके लोग इधर से तेज गति मे वाहन लेकर आते जाते रहते हैँ।