शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2024

लखनऊ :अनाथालय से गायब हुई 9 लड़कियां,तलाश मे जुटी पुलिस।।Lucknow: 9 girls disappeared from Aliganj orphanage, police engaged in search.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अनाथालय से गायब हुई 9 लड़कियां,तलाश मे जुटी पुलिस।।
दो टूक : राजधानी  लखनऊ के थाना अलीगंज क्षेत्र में स्थित अनाथालय से शुक्रवार सुबह रोशन दान की जाली काटकर 9 नाबालिग लड़कियां गायब हो गई। अनाथालय स्टाफ को इस बात की जानकारी हुई तो तो पुलिस को सूचना दी। अलीगंज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही लड़कियों की तलाश शुरू कर दी और कुछ देर मे दो लड़कियो को बरामद कर लिया। जबकि शेष की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना अलीगंज क्षेत्र में स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय है। अनाथालय के एक कमरे में 9 लड़कियां साथ रहती थीं तड़के करीब 4 बजे सभी 9 लड़कियों ने पहले कमरे की खिड़की में लगी जाली काटी और भाग गईं। काफी देर बाद इसकी जानकारी अनाथालय के संचालक और अन्य स्टाफ को लगी तो तत्काल सूचना अलीगंज पुलिस को दी गई। अलीगंज पुलिस की तत्परता दिखाते हुए से लड़कियों को बरामद कर लिया गया। बरामद की गई लड़कियों से पुलिस जानकारी ले रही है उनके अनाथालय से भागने के पीछे क्या कारण, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है बताते हैं कि कुछ लड़कियां लावारिस हालत में अनाथालय लाई गई थीं।
◆ एसीपी अलीगंज बृज नारायण सिंह  ने बताया कि 18 अक्टूबर  शुक्रवार सुबह पौने चार बजे अलीगंज थाने को श्रीराम औद्योगिक अनाथालय से सूचना मिली की 9 लड़कियां अनाथालय से के भाग ग है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने छानबीन शुरु कर दी पता चला की कुल 9 लड़कियां कहीं चली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। शेष की तलाश के लिए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन भीड़भाड़ वाली जगहों पर प्रयास किया जा रहा है. लड़कियों के परिवारीजन व रिश्तेदारों से बात भी की गई है, जो भी संभावित प्रयास हैं, किए जा रहे हैं।