गुरुवार, 17 अक्तूबर 2024

अम्बेडकर नगर :किरण सिंह चुनी गई निर्विरोध गन्ना समिति की चेयरमैन।||Ambedkar Nagar: Kiran Singh was elected unopposed as the chairman of the sugarcane committee.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
किरण सिंह चुनी गई निर्विरोध गन्ना समिति की चेयरमैन।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गन्ना समिति का चुनाव प्रशासन की देखरेख में सकुशल संपन्न हुआ जिसमें किरण सिंह पत्नी पवन सिंह निवासी ग्राम रामपुर सकरवारी को चयनित सदस्यों द्वारा निर्विरोध चुना गया। चुनाव संपन्न होने के उपरांत बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, अशोक सिंह भाजपा नेता, ग्राम प्रधान हुसैनपुर मंगल सिंह, हरिओम तिवारी, भाजपा नेता राजेश सिंह, युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद प्रत्याशी शुभम पांडे, आदि लोगों ने निर्विरोध चुनी गई प्रत्याशी किरण सिंह को फूल माला पहनकर एवं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी।