मंगलवार, 1 अक्तूबर 2024

अम्बेडकरनगर : रैली निकाल कर संचारी रोगों के प्रति आम लोगों को किया गया जागरूक।।||Ambedkar Nagar : A rally was organised to make the common people aware about communicable diseases.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
रैली निकाल कर संचारी रोगों के प्रति आम लोगों को किया गया जागरूक।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर महिला चिकित्सालय परिसर से नगर क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण रोकथाम करने को स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं आशा कार्यकर्त्रियो ने रैली निकालकर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया।रैली को जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद और नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए रैली के द्वारा संचारी रोगों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि मच्छरों से बचाव रखे अपने घर दरवाजे खिड़कियों पर जाली लगवाएं,निवास करने वाले स्थान के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ पानी का सेवन करें, खाने से पहले हाथों को साफ करें। रैली के माध्यम से सीएचसी अधीक्षक डॉ अनिल त्रिपाठी ने संचारी रोगों को प्रति जागरूक किया और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जानकारी दी। नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि इसका अभियान का उद्देश्य है लोंगो को जागरूकता करना।जिससे संचारी रोगों से अपना बचाव कर सके। नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि अपने आसपास साफ-सफाई कर संचारी रोगों पर नियंत्रण किया जा सकता है। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड समेत स्वास्थ्य कर्मी, आशा कार्यकत्रियों की मौजूदगी रही।