गुरुवार, 17 अक्तूबर 2024

अम्बेडकर नगर : शोहदे हो जाएं सावधान, आज बसखारी में दौड़ेगी थाने से मजनू पिंजड़ा वाहन।||Ambedkar Nagar : Scoundrels beware, Majnu cage vehicle will run from police station in Baskhari today.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
शोहदे हो जाएं सावधान, आज बसखारी में दौड़ेगी थाने से मजनू पिंजड़ा वाहन।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर के थाना बसखारी अंतर्गत आज भरत मिलाप के झांकियों का नगर भ्रमण शुरू होगा। जिसमें लगभग दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल होंगे। इनमें भगवान श्री राम और  लक्ष्मण के साथ माता सीता की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी और अन्य देवी देवताओं की झांकियां भव्य रुप से निकाली जाएगी। बसखारी का ऐतिहासिक भरत मिलाप को देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचते हैं। थाना बसखारी प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ भरत मिलाप के दृष्टिगत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु भीड़ भाड़ वाले स्थान पर भ्रमणशील कर  शांति व्यवस्था बनाए रखा जाएगा। और अगर कानून व्यवस्था के साथ अगर कोई अराजकता फैलाएगा उसके खिलाफ थाना प्रभारी द्वारा मजनू पिंजड़ा वैन में भरकर  कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा।