शनिवार, 12 अक्तूबर 2024

मऊ :धू-धू कर जल उठा रावण का घमंड, बुराई का अंत,जमकर हुई आतिशबाजी।||Mau:Ravan's pride burnt down, end of evil, there was a lot of fireworks.||

शेयर करें:
मऊ :
धू-धू कर जल उठा रावण का घमंड, बुराई का अंत,जमकर हुई आतिशबाजी।
दशहरा के मेलों में जलते हुए रावण को देखने उमड़ी भीड़ः।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : विजय दशमी का त्योहार गॉव से लेकर शहर तक पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया।  इसी क्रम मे जनपद के थाना 
कोपागंज के पीछे शनिवार दशहरा के मेले में
रावण के पुतले फूंककर बुराई पर अच्छाई का संदेश दिया गया। 
इस अवसर पर मनमोहक आतिशबाजी भी हुई। इसके अलावा विजय दशमी के अवसर पर घरों में शस्त्र पूजन भी हुआ। शनिवार  को जिले भर में विजय दशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कोपागंज  ओडियाना  ग्राउंड में चल रही रामलीला के बाद आज कोपागंज थाने  पीछे  भगवान राम ने बुराई के प्रतीक रावण  के पुतले फूंके। इससे पहले हनुमान ने रावण की लंका को जलाकर राख कर दिया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर से ही दूर दराज से लोग मेेलेे में आना शुरू हो गए थे।   सुरक्षा  के  बाबत कोपागंज  थाना प्रभारी   नवल किशोर सिंह   चौकी प्रभारी   पुलिसकर्मी  लगे  रहे ।