गुरुवार, 10 अक्तूबर 2024

गोण्डा- राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने समर प्रताप सिंह व मंत्री बने अजीत सिंह

शेयर करें:
दो टूक, गोण्डा- राजकीय शिक्षक संघ उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना और महामंत्री डा० रवि भूषण द्वारा आयोजित बैठक में गोंडा जनपद की राजकीय शिक्षक कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर राजकीय हाईस्कूल रामपुर टेपरा के शिक्षक समर प्रताप सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए, वहीं उपाध्यक्ष पद पर विकास दुबे और महिला उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम आर्य चुनी गई। इसके साथ ही मंत्री पद पर अजीत सिंह का चुनाव हुआ। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील कुमार भड़ाना ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव जल्द कराने के लिए निर्देश दिया।

राजकीय शिक्षक संघ कार्यकारिणी के निर्वाचन पर समस्त राजकीय शिक्षको में हर्ष का माहौल है। कार्यकारिणी गठन होने पर प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह एवं मंत्री सहदेव सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश देकर हर्ष व्यक्त किया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं देकर हर्ष व्यक्त किया।