गुरुवार, 3 अक्तूबर 2024

गोण्डा :नवरात्रि के आरम्भ पर मूर्ति विसर्जन स्थल समेत कई स्थान रौशनी से जगमग।||Gonda:At the beginning of Navaratri, many places including the idol immersion site are lit up with lights.||

शेयर करें:
गोण्डा :
नवरात्रि के आरम्भ पर मूर्ति विसर्जन स्थल समेत कई स्थान रौशनी से जगमग।
दो टूक : नवरात्रि के पहले दिन नगर पंचायत धानेपुर में स्थित बगुलही नदी मूर्ति विसर्जन स्थल समेत अन्य कई वार्डो में स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण किया गया।
बुधवार की शाम विनय कुमार द्विवेदी व चेयरमैन प्रतिनिधि ने संकयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल नगर के बिसुही नदी विसर्जन स्थल, नगर पंचायत कार्यालय, मुजेहना नगर में थाने के सामने हाईमास्ट लाइट्स का लोकार्पण किया। 
इसके अतिरिक्त कल्याण नगर व भीमराव अम्बेडकर नगर में स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण हुआ। इस दौरान मुजेहना मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, प्रधानसंघ अध्यक्ष विनोद सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, मंशाराम वर्मा, उमाकांत शुक्ला सम्बंधित वार्डों के सभासद व नगरवासी मौजूद रहे।