शनिवार, 5 अक्तूबर 2024

लखनऊ :किसान पथ पर तेज रफ्तार डबर-डेकर बस खाईं में पलटी,सवारियाँ हुई घायल,एक की मौत।।|Lucknow: A high speed double-decker bus overturned in a ditch on Kisan Path, passengers injured, one dead.||

शेयर करें:
 लखनऊ :
किसान पथ पर तेज रफ्तार डबर-डेकर बस खाईं में पलटी,सवारियाँ हुई घायल,एक की मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र किसान पथ पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डबल-डेकर स्लिपर बस डिवाइडर से टकरा कर खाई में पलट गई। जिससे सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी और पीजीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू कर घायलो को हास्पिटल पहुचाया। इस हादसे मे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए। बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना गोसाईगंज इलाके के दुलारमऊ के पास किसान पथ पर शुक्रवार को सवारियाँ से भरी तेजरफ्तार बस का टायर फटने से डिवाइडर से टकरा कर खाईं मे पलट गई । वहीं हादसे की सूचना मिलते ही तीन थानो की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। राहत बचाव शुरु कर दिया मौके पर एम्बुलेंस की गाड़ियां का सॉय सॉय सायरन बजने लगा।।बस में सवार कई महिलाएं और पुरुष शामिल थे। इस हादसे में दर्जनभर के करीब लोग घायल हो गए हैं।
घायल लोगों ने गोसाईगंज सीएचसी से तीन लोगों को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर मेडिकल टीम मौजूद है।
 यमुनापुर थाना गोंडी जनपद बहराइच की रहने वाली साहिदा (60) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को निकालने के बाद क्रेन से बस को बाहर निकाल लिया।
◆ एडीसीपी साउथ राजेश कुमार यादव ने बताया कि यू पी 40 ए टी 3270 बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। लगभग 80 यात्री सवार थे। थाना गोसाईगंज क्षेत्र किसान पथ पर जलसा रिसॉर्ट के पास अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई जिसमें 10 से 12 लोग घायल हो गए एक बुजुर्ग 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज में एडमिट कराया गया है।
गंभीर रूप से तीन घायल-
01- रामा उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी रजित राम निवासी फतेहपुर कर्नलगंज गोंडा, 02- शान्ति पत्नी सनोज उम्र करीब 30 वर्ष निवासी फतेहपुर कर्नलगंज गोंडा व
03- देवीदीन पुत्र गोबरे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बिरथाना कैसरगंज जनपद बहराइच को सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। शेष 08 लोगो को मामूली चोटे आई थी जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस बल व फायर सर्विस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से अन्य सभी यात्रियों को बस से सकुशल निकाल लिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
एडीसीपी राजेश कुमार की बाईट---