शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2024

लखनऊ : महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन।।||Lucknow : A huge feast was organized on the occasion of Maharishi Valmiki's birth anniversary.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर विशाल भण्डारे का हुआ आयोजन।।
।।संवाददाता- मंदीप।।
दो टूक : लखनऊ के तेलीबाग में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया । अर्जुन सिंह वाल्मीकि व समस्त वाल्मीकि परिवार ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव समारोह का आयोजन किया।
इस मौके पर तेलीबाग स्थित नेपालगंज में महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर पूजा अर्चना के साथ भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय पार्षद के एन सिंह जी की धर्म पत्नी रेखा सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी परिषद प्रमोद शर्मा और भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग व वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे साथ ही इस मौके पर अर्जुन सिंह वाल्मीकि, गीता सिंह वाल्मीकि,जय सिंह वाल्मीक, ज्योती सिंह वाल्मीकि,अनय सिहं वाल्मीकि भी उपस्थित रहे!