सोमवार, 14 अक्तूबर 2024

लखनऊ :गर्भवस्था मे फौजी ने पत्नी को छोड़ रचाई दूसरी शादी,रिपोर्ट दर्ज।।Lucknow: Soldier left his wife during pregnancy and married someone else, report filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गर्भवस्था मे फौजी ने पत्नी को छोड़ रचाई दूसरी शादी,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर 12 में रह कर सैलून संचालन करने वाली एक युवती ने एक सैनिक पर विवाह करने,गर्भवती होने पर छोड़कर,दूसरी सगाई करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस सूत्रों के अनुसार सैलून संचालिका पीडिता के मुताबिक रायबरेली के रहने वाले शुभम सिंह नाम के युवक से सोशल मीडिया साइट पर दोस्ती हुई थी शुभम सिंह सेना में कार्यरत है आरोपी ने विवाह का झांसा देकर उससे संबंध बनाए,दबाव बनाने पर 17 अप्रैल 2024 को दोनों ने विवाह कर लिया।
युवती गर्भवती हुई तो आरोपी का मन बदल गया शुभम सिंह ने एक अन्य युवती से सगाई कर ली इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने शुभम सिंह पर विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। मामले मे पुलिस  मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।