शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2024

लखनऊ : सपा कार्यालय के सामने महिला ने खाया जहरीला पदार्थ हालत नाजुक।||Lucknow: Woman consumed poisonous substance in front of SP office, condition critical.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सपा कार्यालय के सामने महिला ने खाया जहरीला पदार्थ हालत नाजुक।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गौतमपल्ली क्षेत्र सपा कार्यालय के सामने महिला ने जहरीले पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश किया। मौके पर सुरक्षा मे  तैनात पुलिस ने जानकारी होने पर उसे आनन फानन मे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विस्तार:
थाना गौतम पल्ली क्षेत्र सपा कार्यालय के सामने शुक्रवार को जनपद कानपुर से आई महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाकर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह महिला कानपुर की बताई जा रही है।
कानपुर के कल्याणपुर थाने में महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। कार्रवाई न होने के कारण लखनऊ शिकायत करने मुख्यमंत्री आवास जा रही। जहां गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कानपुर निवासी  
महिला ने एक युवक के खिलाफ धारा 376 IPC व अन्य के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी।विवेचना के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर है। 
इस मामले की चार्जशीट एक वर्ष पूर्व थाना कल्याणपुर कानपुर नगर से दाखिल की गई थी और मामला माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
शुक्रवार, 18/10/2024 को, उक्त महिला विक्रमादित्य मार्ग, गौतमपल्ली थाना के पास अपनी इसी समस्या के संदर्भ में आईं, जहाँ उन्होंने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस द्वारा उन्हें तुरंत सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ वे उपचाराधीन हैं।
कानपुर नगर, पुलिस को इस घटना की सूचना दी जा चुकी है, और अग्रिम कार्यवाही जारी है।