शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2024

लखनऊ :महाठग की इनामी पत्नी पूजा मौर्या को STF ने किया गिरफ्तार||Lucknow:STF arrested the rewarded wife of a big thug, Pooja Maurya||

शेयर करें:
लखनऊ :
महाठग की इनामी पत्नी पूजा मौर्या को STF ने किया गिरफ्तार।।

दो टूक : एनजीओ के नाम पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की महाठगी करने के मामले मे पिछले 08 वर्षों से फरार चल रही पचास हजार की इनामिया आरोपी महिला पूजा को यूपी एसटीएफ टीम ने कानपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए संबंधित थाने मे दाखिल किया।
विस्तार
यूपी एसटीएफ के अनुसार थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर में  दर्ज धोखाधड़ी कर ठगी के मामले में फरार चल रही 50 हजार की इनामिया आरोपी महिला पूजा मौर्या राजेश मौर्या निवासी ग्राम खजुरिहापुर थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर को शुक्रवार को कानपुर नगर एसटीएफ टीम ने पकड़ कर संबंधित थाने मे दाखिल कर दिया है।
एसटीएफ उपनिरीक्षक विनय तिवारी, मुख्य आरक्षीगण प्रभन्जन पाण्डेय, रोहित सिंह, सन्तोष कुमार व आरक्षी चालक अखण्ड प्रताप पाण्डेय की टीम जनपद कानपुर नगर में भ्रमणशील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर से अपने पति के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने वाली पूजा मौर्या जिस पर रू० 50 हजार का पुरस्कार घोषित है वह थाना क्षेत्र रावतपुर जनपद कानपुर नगर में कमरा लेकर रहती है। इस सूचना पर विश्वास कर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपी पूजा मौर्या को म०नं० एमएन 98 बी मसवानपुर थाना क्षेत्र रावतपुर जनपद कानपुर नगर से गिरफ्तार कर लिया गया, 
गिरफ्तार अभियुक्ता पूजा उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि उसका मायका कानपुर नगर में है। वर्ष 2015 में ग्राम खजुरिहापुर थाना सुल्तानपुर घोष, जिला फतेहपुर निवासी राजेश मौर्या के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा आर०के०एम० नाम से संचालित एनजीओ में सहयोग करने लगी तथा व्यक्तियों से भी बातचीत करके एनजीओ के सम्बन्ध में उनको जानकारी देने लगी। उक्त एनजीओ में लगभग 05-06 हजार लोग काम कर रहे थे। कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों को वेतन देने तथा बिजनेस करने के नाम पर व्यक्तियों को उनके पैसे दोगुना-तिगुना करने का लालच देकर उनसे करोड़ों रूपये की ठगी की गयी। इस धोखाधड़ी के सम्बन्ध में अभियुक्ता पूजा के विरूद्ध जनपद फतेहपुर के थाना सुलतानपुर घोष में 02 अभियुक्त पंजीकृत है तथा इसके पति के विरूद्ध जनपद फतेहपुर, प्रयागराज व कौशाम्बी के विभिन्न धानों में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

उल्लेखनीय है कि अभियुक्ता के पति राजेश मौर्या उर्फ राज सिंह को दिनांक 03-07-2024 को एसटीएफ फील्ड इकाई, प्रयागराज द्वारा फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्ता पूजा उपरोक्त को थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर में पंजीकृत मु०अ०सं०-82/2016 धारा-420/406/467/468/471/506 भादवि व मु०अ०सं०-291/2016 धारा-420/467/468/471/406/506/120बी भादवि में थाना सुल्तानपुर घोष, जनपद फतेहपुर पर दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय पुलिस द्वारा की जाएगी।