रविवार, 20 अक्तूबर 2024

लखनऊ :सरकारी टेंडर के नाम पर करोड़ों ठगने वाला शातिर महाठग गिरफ्तार।||Lucknow:A cunning fraudster who defrauded crores in the name of government tenders has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सरकारी टेंडर के नाम पर करोड़ों ठगने वाला शातिर महाठग गिरफ्तार।।
अंतरराज्यीय ठगी नेटवर्क,यूपी से दिल्ली, मुंबई तक फैला मामला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली हजरतगंज पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे महा शातिर ठग
कन्हैया शर्मा को हजरतगंज क्षेत्र सूरजदीप कॉम्प्लेक्स से  गिरफ्तार करने मे कामयाब रही। गिरफ्तार शातिर सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने का आरोप है ठगी के मामलों में  आरोपी कन्हैया शर्मा को कई राज्यों की पुलिस टीम तलाश कर रही थी। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
एसीपी हजरतगंज ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी विभागों में टेंडर और ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग कन्हैया शर्मा को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सेंट्रल जोन की थाना हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कन्हैया शर्मा ने सरकारी विभागों में टेंडर दिलाने का झांसा देकर कई कारोबारियों से भारी रकम वसूली है। पकड़े गये अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
घटनाक्रम के मुताबिक शिकायतकर्ता पवन कुमार सिंह, निवासी बलिया, ने कन्हैया शर्मा पर 19.99 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। शर्मा ने उन्हें बलिया में स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिलाने का वादा किया था, लेकिन काम के बदले रकम हड़प कर फरार हो गया। इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है।
पुलिस के मुताबिक, कन्हैया शर्मा खुद को बड़े आईएएस, पीसीएस अधिकारियों और राजनेताओं का करीबी बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने अपनी कंपनी एम एस स्वराज क्रांति इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कई व्यापारियों को सरकारी टेंडर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की है। शर्मा के खिलाफ पहले से ही लखनऊ, वाराणसी, बांदा, महोबा और कानपुर सहित कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ 406, 420, 467, 468, 471 और 506 जैसी धाराओं में मामले चल रहे हैं। इसके अलावा, विद्युत अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली और मुंबई पुलिस भी उसकी तलाश में थी।
कन्हैया शर्मा को 19 अक्टूबर को लखनऊ के सूरजदीप कॉम्प्लेक्स, जापलिंग रोड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कई राज्यों में कारोबारियों से ठगी की है और उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, और आगे की जांच जारी है। पुलिस अन्य राज्यों से भी संपर्क कर रही है, ताकि इस गिरोह के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व व्यवसाय - कन्हैया शर्मा पुत्र विन्देश्वरी शर्मा निवासी-बी 603 शालीमार एमराल्ड बटलर पैलेस थाना हजरतगंज लखनऊ कार्यालय पता ई 6 ब्लाक सूरजदीप काम्पलैक्स जापलिंग रोड़ निकट बैंक आफ बडौदा लखनऊ उम्र 45 वर्ष, कम्पनी एम/एस स्वराज क्रान्ति इन्फ्राटेक प्रा०लि० का मालिक है।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-0497/2019 धारा 406/420/467/468/471/506 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
2.मु0अ0सं0-0140/2021 धारा- 406/420 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
3.मु0अ0सं- 58/2021 धारा 342/406/420/467/468/506 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
4.मु0अ0सं0 161/2015 धारा 323/504/506 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
5. मु0अ0सं0 165/2018 धारा 406/506 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
6.मु0अ0सं0 174/2024 धारा 406/420 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
7. मु0अ0सं0 731/2019 धारा 323/ 506 आईपीसी कोतवाली हजरतगंज लखनऊ
8. मु0अ0सं0 06/2021 धारा 135 भारतीय विद्युत अधि० एण्टी पावर थेफ्ट थाना लखनऊ
9.मु0अ0सं0 4945/2023 धारा 135 भारतीय विद्युत अधि० एण्टी पावर थेफ्ट थाना लखनऊ
10. वारण्ट (एनबीडब्लू) वाद संख्या 35 केस नं0 16309/2019 मा0 न्यायालय JMIC (NI ACT)-02-PHC NDD-ND (नई दिल्ली)
11. वारण्ट (एनबीडब्लू)-वाद संख्या 035/IX/2023 धारा 138 एनआई एक्ट मा० न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट जनपद बाँदा उ0प्र0
12. अन्य जनपदो से भी जानकारी की जा रही है क्योकि कई राज्य/जनपद की पुलिस दबिश देने आती रहती थी।
गिरफ्तार करने वाली टीम में-
कोतवाली हजरतगंज के व0उ0नि0 गोपाल शर्मा, उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह, उ0नि0 इरफान अहमद, आरक्षी सोनू यादव, आरक्षी प्रमोद कुमार शामिल रहे।