रविवार, 6 अक्तूबर 2024

लखनऊ :सजी माता की चौकी,हुआ डांडिया नृत्य का आयोजन।||Lucknow:Maa ki Chowki was decorated, Dandiya dance was organized.||

शेयर करें:
लखनऊ :
सजी माता की चौकी,हुआ डांडिया नृत्य का आयोजन।
दो टूक : नवरात्रि के पावन पर्व पर
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में माता की चौकी स्थापित कर,गरबा और डांडिया रास का आयोजन किया गया।
 जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेक्टर तीन में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की चौकी सजाई गई।साथ ही गरबा नाइट के साथ ही डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया।जिसमें कमेटी की सारिका जायसवाल,भूमिका सिंह,शालिनी आनंद व टिमसी समेत आसपास की तमाम महिलाओं ने डांडिया रास किया।गानों पर महिलाएं डांडिया लेकर भक्तिभाव में विभोर नजर आईं।
कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री मां वैष्णो दरबार कमेटी द्वारा कराया गया। जिसमें महिलाओं के साथ ही पुरुषों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। और माता के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा।इस मौके पर सुधा जायसवाल,टिमसी चिंदा,दुर्गेश पोरवाल,सोनी जायसवाल समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।