शुक्रवार, 4 अक्तूबर 2024

मऊ : कोपागज मे महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।।||Mau : Awareness was created regarding women safety in Kopaganj.||

शेयर करें:
मऊ : 
कोपागज मे महिला सुरक्षा को लेकर किया गया जागरूक।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : एंटीरोमियो टीमों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में किया जा रहा जागरूक।
विस्तार :
मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र में एंटी रोमियो टीमों द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन,महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कम्पोजीट  विद्यालय  ढेकवारा,  धवरियासाथ   में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे पुलिस की महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि एवं तीनों नये कानूनों के लागू होने  के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं,बालिकाओं,छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं,महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया इस दौरान   यस आई  सपना , महिला सिपाही  रिकी प्रसाद,,सुनिता, चालक दिनेश  मौजूद रहे।।