लखनऊ :
PGI कैम्पस से दस फीट लम्बा अजगर किया गया रेस्क्यू।।
दो टूक : लखनऊ के SGPGI अस्पताल परिसर के जंगली क्षेत्र में शुक्रवार को अजगर नजर आया। जिसे देखकर तत्काल स्थानीय लोगों ने सांपों को रेस्क्यू करने वाली टीम को सूचना दिया दी। मौके पर पहुंची टीम ने बेहद सावधानी के साथ अजगर को रेस्क्यू करके उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।
विस्तार :
एसजीपीसी कैम्पस के जंगल मे शुक्रवार को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के संरक्षित प्राणी विशालकाय अजगर दिखाई देने पर वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचे टीम के सदस्य ने जिसे रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू करने वाले इरशाद खान ने बताया कि सांप लगभग 10 फीट लंबा था जिसका वजन लगभग 15 किलो रहा होगा। इस विशालकाय सांप को देखकर क्षेत्रीय लोग घबरा गए अफरा तफरी मच गई। लोगों को अजगर के पास से तत्काल दूर किया गया। रेस्क्यू शुरू करते हुए सुरक्षित तरीके से अजगर को एक बोरे में पैक करके पास के जंगलों में छोड़ दिया। इरशाद का कहना है कि इस अजगर का नाम बर्मीज पाइथन है, जो कि आज से पहले कभी इस इलाके में नहीं देखा गया। जिस जगह अजगर पाया गया वह आवासीय इलाका नहीं था इसलिए कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
◆बेहद ताकतवर होता है।
इरशाद ने बताया कि वन विभाग के साथ मिलकर सांपों को रेस्क्यू करते हैं 'पर्यावरण सोसाइटी' लगातार सांप और अन्य वन जीव को बचाने की मुहिम चला रही है। सभी प्रकार के सांपों को पकड़ने की विशेष ट्रेनिंग लिया है। इन्होंने बताया कि बर्मीज अजगर विशालकाय अजगर प्रजाति है जो कि मुख्य रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया में पाई जाती है। दुनिया के सबसे बड़े सांपों में से एक है। ये अजगर अपनी लंबाई, ताकत और शिकार करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। अजगर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 में सूचीबद्ध है। इसे मारना या पकड़ना सम्पूर्ण रूप से गैरकानूनी है।