लखनऊ :
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, 12 हुक्का पाइप बरामद एक गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली महानगर क्षेत्र आईटी चौराहे के पास
गार्डन कैफे मे अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से एक दर्जन हुक्का पाइप बरामद करते हुए एक युवक गिरफ्तार किया।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार कोतवाली महानगर पुलिस टीम ने क्षेत्र गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना गुरुवार को आईटी चौराहा महानगर मे गार्डेन कैफे चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर मौके से अवैध संचालित 12 अदद हुक्का पाइप बरामद किया ।हुक्का सर्व करने वाले युवक अनुज कुमार पुत्र राम कुमार निवासी देवरिया थाना थानगांव जनपद सीतापुर को हिरासत मे लिया गया जिससे हुक्का संचलान करने का लाइसेन्स मांगा गया तो नहीं दिखा सका।
जिसके सम्बन्ध में थाना महानगर पर मु0अ0सं0 31/25 धारा 4/25 तम्बाकू प्रतिषेध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही के दौरान अवैध हुक्का बार का संचालक/मालिक दीपक पुत्र भागरथ मौके से भाग गया। हुक्का बार का लाइसेंस होने का झांसा देकर लोगों को हुक्का में नशीला फ्लेवर मिलाकर लोगों पिलाकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा था।