बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

अम्बेडकरनगर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महादेव का किया जलाभिषेक।||Ambedkar Nagar : On Mahashivratri, devotees performed Jalabhishek of Mahadev in Shiva temples.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने महादेव का किया जलाभिषेक।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर महाशिवरात्रि के पर्व पर बुधवार को जलालपुर सर्किल क्षेत्र के पारा,जलालपुर स्थित शिवालयों व मालीपुर के झारखंड बाबा स्थानो पर सुबह चार बजे से ही भक्तों का ताता जलाभिषेक के लिए लगा रहा। भक्तों ने जलाभिषेक के साथ ही भोलेनाथ को बेर, गेड़ी, भांग, धतूरा, तिल, अक्षत आदि अर्पित कर भगवान की आराधना की। पारा के प्रसिद्ध शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भारी संख्या उमड़ी और मेले क्षेत्र के अन्य स्थानों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा। जलालपुर नगर के आस्था के केंद्र श्री शीतला माता मठिया मंदिर में सुबह 04:00 बजे से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी।दर्शन करने आए नगर महामंत्री विकाश निषाद ने कहा कि यह शुभ पर्व भगवान शिव की असीम कृपा, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। शिव साधना से न केवल आत्मबल की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। शिव मंदिरों व शिवालयों में दिन भर हर-हर महादेव का जयकारा गूंजता रहता। पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही ।