बुधवार, 26 फ़रवरी 2025

अम्बेडकरनगर :महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।||Ambedkar Nagar: The statue of Lord Shiva was unveiled on Mahashivratri.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकरनगर एमएलसी डॉ .हरिओम पांडे तथा जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने श्रवण क्षेत्र धाम में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव जी की प्रतिमा का मंत्रों उच्चार तथा धार्मिक रीति रिवाज के साथ अनावरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि श्रवण क्षेत्र धाम को उसकी पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए एक बड़े आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जा रहा है, यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालु के लिए गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य चल रहा है, नया आधुनिक पंचायत घर बनवाया गया है, नई पुलिस चौकी बनवाई गई है इसके साथ ही साथ हवन, भंडारा आदि करने के लिए यहां पर एक अलग टीन सेड का निर्माण किया गया है। श्रवण धाम मंदिर को एक प्रयटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। मा0 मुख्यमंत्री के विजन के अनुसार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए एवं स्थानीय रोजगार का सृजन करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के सपने को साकार रूप दिया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। जो लोग अयोध्या आते हैं वह लोग भी यहां पर अवश्य आए। और यहां पर पर्यटकों के ठहरने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही है। श्रवण क्षेत्र का घाट तीन नदियों से तमसा नदी, विसुही नदी तथा मडहा  नदी के उद्गम का पौराणिक संगम स्थल है। सर्वविदित है कि श्री अयोध्या तीर्थ के बाद प्रमुख पौराणिक श्रवण कुमार की तपोस्थली श्रवण धाम है। माता-पिता की भक्ति के प्रतीक श्रवण कुमार की तपोस्थली श्रवणक्षेत्र के नाम से प्रसिद्ध है। श्रवण क्षेत्र का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है। हिंदू समाज के लोगों में इस स्थान को लेकर गहरी आस्था है।
      इसके पूर्व दिनांक 15 दिसंबर 2024 को जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा श्रवण क्षेत्र धाम में भगवान श्री राम की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया था।
          इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, उप जिलाधिकारी अकबरपुर,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी/जिला पर्यटन अधिकारी  अनुपम सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौके पर उपस्थित रहे।