अम्बेडकर नगर :
भीषण एक्सीडेंट मे हेल्मेट ने भी नही बचा पायी जान इलाज के दौरान मौत।।
◆घटना मे साथी की मौके पर ही हो गई थी मौत।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र के सुखारी गंज के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दोनो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए,राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो घायलो को अस्पताल पहुचाया जहाँ डाक्टर ने एक युवक मृतक घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गम्भीर होने से लखनऊ रेफर कर दिया था जिसका इलाज के दौरान लखनऊ मे मौत हो गई। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि हेल्मेट लगाने के बावजूद जान नही बच सकी।।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना महरुआ इलाके के सुखारी गंज के पास तेजरफ्तार वाहन ने बाईक सवार को रौंदते हुए भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल बाइक सवार युवको को इलाज के लिए नजदीकी हास्पिटल पहुचाया जहाँ डाक्टरो ने जांचोपरांत एक युवक को मृतक घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल युवक ने इलाज के दौरान लखनऊ मे दम तोड़ दिया।
◆बता दे - विकास अग्रहरि उम्र लगभग 28 वर्ष गांव नरहरपुर और मोहन विश्वास उम्र लगभग 35 वर्ष राम बाबा का रहने वाले दोनो एक ही बाईक से बीते सोमवार को शाम को लगभग 7:30 बजे बाजार से घर लौटे रहे थे कि इसी दौरान अज्ञात वाहन बाइक मे जोरदार टक्कर मार घायल फरार हो गया।
बाईक पर बैठे विकास की मौके पर मौत हो गई थी। बाईक चला रहे मोहन विश्वास की हालत गम्भीर देखकर स्थानीय डाक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था जहां बीती रात समय लगभग 11:00 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विश्वास अकेला था और दो बहने हैं। जिसकी शादी हो गई है। मृतक विश्वास की अभी शादी नहीं हुई थी मृतक विकास अग्रहरि की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। उनके एक पुत्री भी है।घटना से दोनो
परिवारों में कोहराम मचा गया ग्रामीणो और क्षेत्र वासियों में शोक की लहर।।