मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025

आजमगढ़ : विजय बहादुर यादव दूसरी बार बने फूलपुर-पवई विधायक प्रतिनिधि।||Azamgarh : Vijay Bahadur Yadav became Phulpur-Pawai MLA representative for the second time.||

शेयर करें:
आजमगढ़ : 
विजय बहादुर यादव दूसरी बार बने फूलपुर-पवई विधायक प्रतिनिधि।।
।। सिद्धेश्वर पांडेय।।
दो टूक : आज़मगढ़ जिले के पूर्व सांसद एवं फूलपुर-पवई से सपा विधायक रमाकांत यादव द्वारा विजय बहादुर यादव को दूसरी बार अपना प्रतिनिधि बनाया है। वर्तमान समय में सपा विधायक रमाकांत यादव जहरीली शराब सहित कई मामलों में  जेल में बंद हैं। मार्टीनगंज तहसील एवं दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के हारूनपुर गांव निवासी विजय बहादुर यादव जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर भी रहे हैं।
 वर्तमान समय मे बिजय बहादुर यादव  समाजवादी पार्टी में जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं। विजय बहादुर यादव ने कहा कि वर्तमान समय में विधायक रमाकांत यादव जी जेल में बंद हैं। उनके द्वारा जो जिम्मेदारी दी गयी हैं जनता की भावनाओं का कद्र करते हुए उनका निर्वाहन किया जाएगा। विजय बहादुर यादव को दूसरी बार प्रतिनिधि बनाये जाने पर सुरेश यादव, बागेश्वर यादव, चंद्रभान यादव, नसीम अहमद आजमी, रामकिशोर यादव, सिकन्दर यादव, संजय गौतम, वसीम हैदर रिजवी, अशोक यादव, चंद्रभान यादव, श्रीराम यादव आदि ने बधाई दी है।