शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

गोण्डा- इटियाथोक ब्लॉक के बिनुहनी पंचायत से दशरथ लाल बने प्रधान, समर्थकों ने फूल मालाओं से किया स्वागत

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद अंतर्गत इटियाथोक बिकास खंड के बिनुहनी ग्राम सभा के पंचायत उपचुनाव में दशरथ लाल सबसे अधिक मत पाकर ग्राम प्रधान बने है। बता दे की बिनुहनी ग्राम पंचायत में प्रधान के एक रिक्त पद के लिए मतदान हुवा था। इटियाथोक ब्लाक परिसर मे 21 फरवरी को पुलिस की कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगड़ना हुई और परिणाम घोषित किये गए। यहाँ आये चुनाव परिणाम के बाद दशरथ लाल के सिर पहली बार प्रधानी का सेहरा बंधा हैं। समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत अभिनंदन किया। बता दे की यहाँ मुख्य मुकाबला दशरथ लाल एवं संतोष के बीच हुआ, दशरथ लाल ने 448 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि संतोष को महज 244 वोट मिले।
       गौरतलब है की ग्राम पंचायत बिनुहनी मे बीते बुधवार को कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपचुनाव सकुशल संपन्न हुवा था। यह चुनाव ग्राम प्रधान राम गरीब के निधन के बाद खाली हुए पद के लिए कराया गया। यहां कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।। गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट।।