लखनऊ :
पीजीआई मे इलाज के दौरान रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी का हुआ निधन।
दो टूक : अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी के ब्रेन हेमरेज के चलते पी0जी0आई0 में चल रहे इलाज के दौरान बुधवार प्रातः निधन हो जाने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
विस्तार:
अयोध्या में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास जी के निधन की सूचना मिलने पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह प्रातः पी0जी0आई0 पहुंचे। पी0जी0आई0 पहुंचकर ब्रम्हलीन आचार्य को अंतिम प्रणाम किया और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि आचार्य सत्येन्द्र दास जी का जन्म जनपद संतकबीरनगर में हुआ था किन्तु शिक्षा-दीक्षा, आचार्य बनने से लेकर पूरा जीवन अयोध्या में बीता। वर्तमान में रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी के पहले वर्ष 1992 से रामलला के पुजारी रहे।
इस मौके पर श्री सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए आचार्य को ईश्वर से श्रीचरणों में स्थान देने हेतु प्रार्थना की है। उन्होने कहा कि स्वयं का गृह जनपद और स्थानीय होने के नाते वह आचार्य से काफी समय से जुड़े रहकर आर्शीवाद और स्नेह पाते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी को आचार्य का आर्शीवाद और स्नेह बराबर मिलता रहा है। आचार्य के निधन पर प्रदेश ही बल्कि देश भर के कांग्रेसजन दुःखी हैं।