लखनऊ :
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान में किसान सम्मान समारोह का आयोजन।
दो टूक : भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में पीएम किसान सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश एवं कृषि विज्ञान केंद्र, भाकृअनुप-भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
विस्तार:
कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव सिंह अलख, कृषि राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव कृषि, वीरेन्द्र सिंह, डॉ. आर विश्वनाथन, निदेशक, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ; जितेन्द्र कुमार तोमर, निदेशक कृषि, अरुण जैन, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ, वी.के. सिसोदिया, सचिव उपकार, आर. के. सिंह, अपर कृषि निदेशक प्रसार, उत्तर प्रदेश एवं डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने किसानों को संबोधित किया।
अपने सम्बोधन में बलदेव सिंह अलख, कृषि राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश ने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं का उल्लेख किया तथा बताया कि योजनाओं द्वारा किसानों को सीधा फायदा पहुंचाया जा रहा है। डॉ. आर विश्वनाथन, निदेशक भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने कार्यक्रम की महत्ता तथा किसानों हेतु पहुंचायी जा रही विभिन्न तकनीकी एवं फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम में किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में डॉ. आदित्य प्रकाश द्विवेदी, डॉ. शिव राम सिंह एवं डॉ. ए.के. दुबे, भाकृअनुप- भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, तथा जिला कृषि अधिकारी, लखनऊ सहित लगभग 20 विभागीय अधिकारियों ने अपने विचार रखें। गोष्ठी का संचालन डॉ. कामता प्रसाद, प्रधान वैज्ञानिक, लखनऊ ने किया। कार्यक्रम में बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ एवं अन्य जिलों से आए 50 से ज्यादा किसानों को खेती के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों के 500 से अधिक किसानो ने हिस्सा लिया एवं संजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अखिलेश दुबे, अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र लखनऊ ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि वितरण समारोह का सजीव प्रसारण भी किसानों को दिखाया गया।