लखनऊ :
घनी आबादी के बीच गैस गोदाम,दुर्घटना का दे रहा दावत,स्थानीय लोगों जताया विरोध।
दो टूक : लखनऊ के तेलीबाग सुभानी खेड़ा खरिका वार्ड प्रथम में घनी आबादी के बीच इंडेन कंपनी का गैस गोदाम लाखों की आबादी के लिए बारूद से ज्यादा खतरनाक है।गोदाम के चारों तरफ घनी आबादी बसी हुई है।
यह गैस गोदाम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
स्थानीय लोगों ने गोदाम संचालक से गोदाम कहीं और ले जाने का अनुरोध किया लेकिन कोई बात नहीं बनी। तो स्थानीय निवासी जसवंत सिंह ने बताया कि यह गैस गोदाम त्रिवेदी गैस एजेंसी का है, और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का है।आबादी के बीच गैस गोदाम से लोग दहशत में जी रहे हैं। लोगों के बार बार निवेदन से भी जब बात नहीं बनीं तो 50 से अधिक लोगों ने विधायक सरोजनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह को पत्र लिखा।
◆पार्षद के एन सिंह ने की जांच पड़ताल।
शिकायत मिलने पर शनिवार को खरिका वार्ड प्रथम के पार्षद कृष्ण नारायण सिंह ने मौके पर जाकर पड़ताल की उन्होंने बताया कि गैस गोदाम बिल्कुल घनी आबादी के बीच है, घातक है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इस मामले में अग्नि शमन विभाग,और पुलिस मुख्यालय को पत्र लिख कर मामले से अवगत कराएंगे। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय को भी पत्र लिखा जाएगा।