लखनऊ :
मेदांता अस्पताल में हेल्थ टू टॉक कार्यक्रम का आयोजन।
दो टूक : लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल सुशांत गोल्फ सिटी में, उतरटिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा,हेल्थ टू टॉक कार्यक्रम ,का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉक्टर विवेकानंद ने कैंसर संबंधित, एवं डॉ अविनाश ने हृदय से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी। बीमारियों से बचने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने के बारे में व्यापारियों को जागरूक किया।
उसके पश्चात व्यापारियों ने मेदांता के डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम में उतरठिया उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ललित सक्सेना, संरक्षक सत्येंद्र सिंह एवं मीडिया प्रभारी विजय श्रीवास्तव एवं आरके मिश्रा महामंत्री महिला अध्यक्ष बिनु मिश्रा नीलमथा व्यापार मंडल अध्यक्ष मलखान यादव उतरठिया से महामंत्री चंदन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजपाल सिंह संगठन मंत्री अंजनी झा दिगंबर पिंटू कश्यप विपिन कुमार रजनीश चरण आदित्य राठौर अरुण पाल सहित सैकड़ों व्यापारी शामिल रहे।