लखनऊ :
बंदरों ने युवक को दौड़ाया छत से गिरा हुआ घायल,इलाज के दौरान हुई मौत।।
◆ गॉव से आया था लखनऊ हादसे का हुआ शिकार।
दो टूक : लखनऊ के आशियाना क्षेत्र रुचि खण्ड कालोनी में बंदरों के झुण्ड ने अचानक दो मंजिला की छत पर मौजूद युवक पर हमला कर दिया तो वह घबरा गया और उसने दहशत मे आकर नीचे गिर गया और गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फानन में उसे नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की रात युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार:
जानकारी के अनुसार मूलरुप से जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ क्षेत्र शुक्ला का पुरवा गॉव का रहने वाले रामकरन और संतोष रुचि खण्ड कासाग्रीन के पास किराए पर रहकर मजदूरी करते है। रामकरन ने बताया कि भतीजा 18 वर्षीय अरविन्द पुत्र संतोष गुरुवार को गांव से राशन लेकर देने आया था। शुक्रवार दोपहर जब वह दूसरी मजिल की छत पर था तभी बंदरों के एक झुंड ने घेर कर उसपर हमला कर दिया और बचने के लिए वह दूसरी मंजिल छलांग लगा दी, नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पिता संतोष, मां सुनीता, चार बहनों और दो भाईयों को रो रोकर बुरा हाल है। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में बंदरों का काफी ज्यादा आतंक है।
◆इसी तरह लखनऊ पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग स्थित रथ्रीन्द्र नगर,वलदेव विहार,
शिव विहार में बंदरों का लगातार आतंक जारी है। एक बार फिर बंदरों ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया जिससे बच्चे को काफी चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो साल के बच्चे छोटू को मां गोद में लेकर जा रही थी तभी बंदर ने हमला कर दिया और बच्चे को लहूलुहान कर डाला, हालांकि आस पास के लोग दौड़े तो बंदर वहां से भाग निकला। बन्दरों ने अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं लेकिन शिकायत करने के बावजूद प्रशासन से कोई भी मदद नहीं मिल सकी। बंदरों के आतंक से स्थानीय लोगों में काफी खौफ है, बच्चे भी स्कूल जाने में डरते हैं, यही नहीं लोग अपनी छत पर भी नहीं जा रहे हैं।