गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

लखनऊ :संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन।||Lucknow:Program organized on the birth anniversary of Sant Shiromani Ravidas.||

शेयर करें:
लखनऊ :
संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के शीतलन टोला में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के पास बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी की जिला कार्यकारिणी की टीम द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में माल्या अर्पण कर तहरी भोज का आयोजन किया गया जिसमें मौके पर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव विजयलक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार, लखनऊ महासचिव शिवा,मलिहाबाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप कुमार, मलिहाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष सलीम खान मलिहाबाद विधानसभा सचिव धर्मेंद्र कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे