लखनऊ :
फर्जी रजिस्ट्री करने वाला जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे,पहुचा हवालात।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी थाने दर्ज मामले मे फरार चल रहे जालसाज को पुलिस टीम ने गिरफ्तार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। गिरफ्तार जालसाज रिकू प्रसाद ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से पीडित बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन रजिस्ट्री कर दी थी।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र आनन्दपुर बक्कास गॉव निवासी बुजुर्ग श्रीकेशन ने स्थानीय थाने मे अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधडी पूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से बेशकीमती जमीन रजिस्ट्ररी करा लिया। जानकारी होने पर व विरोध करने पर जान माल की धमकी दिये जाने के सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज करा रखा है दर्ज मामले मे पुलिस टीम छानबीन शुरु की और दिनांक 20.02.2025 को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने मुखबिर की सहायता से नामजद आरोपी रिंकू प्रसाद पुत्र कल्लू, कटरा बक्कास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी निवासी को स्थानीय थाना क्षेत्र जलसा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए जालसाज के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।