शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025

मऊ : आंनलाइन ठगी गई रकम पुलिस ने कराया वापस।।||Mau : The police got the money back that was cheated online.||

शेयर करें:
मऊ : 
आंनलाइन ठगी गई रकम पुलिस ने कराया वापस।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : पुलिस अधीक्षक मऊ के द्वारा साइबर अपराध व साइबर अपराधियों के विरूद्व चलाये जा रहें अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर/अपराध महोदय के निकट पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद मऊ के टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये आनलाइन ठगी के शिकार  त्रिभुवन सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासी हलधरपुर थाना हलधरपुर जनपद मऊ की फ्रॉडर द्वारा आवेदक का फर्जी रिश्तेदार बनकर 18999 रूपये फ्रॉड की गई सम्पूर्ण धनराशि थाना साइबर क्राइम द्वारा त्वरित कार्यवाहीं करते हुए 24 घंटे के अन्दर आवेदक के खाते में वापस कराई गई। आवेदक द्वारा उच्चधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना के अधिकारी/कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया ।
*घटनाक्रमः-*
साइबर फ्राडर ने आवेदक  को  “ आवेदक का रिश्तेदार बनकर फर्जी  तरीके से फ्राड कर बैंक खाता में 18999/- रू जमा करा लिया* फ्राड कि जानकारी हुई जिसपर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत की गई।
साइबर अपराध किसी के साथ और किसी भी प्रकार से घटित हो सकता है। बस जागरूक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है।
किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर तत्काल निम्नलिखित तरिकों के माध्यम से सूचना दें।                       
1. साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930/112 पर कॉल करें।
2. www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। तथा जनपद थाना व साइबर क्राइम सेल से तत्काल सम्पर्क करें।