मऊ :
अगुआ सहित पति सांस-ससुर सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासिनी नेहा यादव पुत्री विजय शंकर यादव ने अपने पति, सास,ससुर, जेठानी,जेठ अगुआ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराई मुकदमा पुलिस जांच में जुटी।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा निवासिनी नेहा यादव पुत्री विजय शंकर यादव ने कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज कर बताई कि शादी 22 फरवरी सन् 2023 को हिन्दू रीति रिवाज के साथ विनोद यादव (भोला) पुत्र नगदू यादव निवासी कुत्तूपुर केरमा थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ के साथ हुई थी। मैं जब गवना में विदा होकर अपने ससुराल गई।तभी से मेरे ससुरालके लोग दहेज की माँग करने लगी। मेरे पिता सामर्थ्य के अनुसार खेत बेचकर 5 लाख रूपया नगद व सिकड़ी सोने, अंगूठी तथा मय घरेलू सामानों शादी में दिये थे। लेकिन इतना सामान के बावजूद भी ससुराल जन संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से ही पति विनोद उर्फ भोला, सास उर्मिला, ससुर नगदू जेठ रामप्रवेश (बिहारी) ननद नीलम, जेठानी प्रमिला आदि लोग कम दहेज लाने का ताना मारते हुए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मारना पीटना लगा रहता था। इसी बीच मैं गर्भवती हो गयी।पति व जेठानी व अगुआ अशोक यादव पुत्र शिवदास गर्भ गिराने के लिए हमेशा दबाव बनाने लगे।जब मैने गर्भ गिराने पर तैयार नहीं हुई तो मुझे सभी लोग मारने पीटने लगे। इसकी सूचना मैंने अपने पिता को दी तब पिता जी आकर बहुत समझाये बुझाये परन्तु वहीं बात सभी लोग दोहराते रहे। हमको 7 माह बाद मार पीटकर घर से निकाल दिये। मैं रोती बिलखती मायके आई और सारी बात अपने माता पिता से बताई। मेरे पिता जी जब मेरे ससुराल पहुते तों पति, सास, ससुर, जेठानी, जेठ, ननद, अगुआ अशोंक व जेठ का लड़का प्रियाशु पुत्र रामप्रवेश दहेज की माँग करते और कहते कि 5 लाख रूपया नहीं दोगे तब तक तुम्हारी लड़की को नहीं रखा जायेगा। पिछले चौदह दिसंबर को मेरा फातिमा अस्पताल में लड़का पैदा हुआ। लड़का पैदा होने की बात सुनकर भी न ही ससुराल का कोई भी सदस्य हाल चाल लेने नहीं आया, न ही मेरा फोन उठाया,पति ने मेरा नम्बर ब्लैकलिस्टेड भी कर दिया है।मेरी शादी अशोक यादव पुत्र शिवदास निवासी सेन्दुराइच ने पिता को विनोद यादव की सरकारी नौकरी होने की बात को लेकर मेरे पिता से 5 लाख नगद दहेज व सामान दिलाया था।जबकि विनोद यादव संविदा पर नौकरी करते है मेरे पिता को अशोक यादव द्वारा झूठी व फर्जी बाते बताकर शादी करायी गयी। अशोक यादव मेरे पिता के दरवाजे पर आकर बार-बार धमकी देते है कि तुम पैसा लेकर सुलह कर लो, नही तो जिन्दगी भर तुम्हारी लडकी दर-दर की ठोकर खाती रहेगी। इस बात की सूचना थाना मुहम्मदाबाद गोहना को दिया, परन्तु कोई कार्यवाही आज तक नही हुई। मैं थक हार कर कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज कराई हूं। कोपागंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मे अगुआ पति सांस ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।