शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

प्रयागराज :कुंभ में बहनों के द्वारा की गई सेवा सराहनीय और सम्मान के योग्य :जया सिंह।||Prayagraj:The service rendered by the sisters during Kumbh is commendable and worthy of respect: Jaya Singh.||

शेयर करें:
प्रयागराज :
कुंभ में बहनों के द्वारा की गई सेवा सराहनीय और सम्मान के योग्य :जया सिंह।।
दो टूक : प्रयागराज: महाकुंभ में एक तरफ जहां लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई वहीं उनको किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े इसलिए रुद्र नारी उत्थान सेवा समिति की टीम की सदस्य हमारी बहनों ने पूरे परिश्रम और लगन के साथ श्रद्धालुओं की यथाशक्ति पूरे मनोयोग से सेवा किया। सुलतानपुर की यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर देश के 18 प्रांतों में भी सक्रिय है।
विदित हो कि संस्था का कैंप सेक्टर 6 कैलाश मार्ग प्रयागराज कुंभ में लगा हुआ है जहां आने जाने वाले थके मांदे स्नानार्थियों के लिए नि:शुल्क भोजन विश्राम की व्यवस्था दी गई।आश्था का यह पावन स्नान का पर्व 26 फरवरी तक चलेगा।
विस्तार:
संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जया दीदी ने बताया कि पूरी टीम खास कर महिलाओं का योगदान सराहनीय रहा।यह टीम समाज सेवा,राष्ट्र सेवा और महिला उत्थान और सम्मान दिशा में चल रहे किसी कार्यक्रम में भागीदारी समर्पित भाव में करती हैं।ऐसे में सेवा देने वाली बहनों का सम्मान करना स्वाभाविक भी है। टीम की सक्रिय सदस्य के रूप में ग़ुलफुल बेगम,शालिनी गौड़ ,सुषमा श्रीवास्तव को संस्था की तरफ से द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महंत 64 योगिनी जिला छिंदवाड़ा ने रुद्र नारी की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बहनों का कार्य देख कर प्रेरणा और प्रसन्नता मिली। ये टीम जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं एडवोकेट जया सिंह ने किया।कार्यक्रम में हरि श्याम लाल,रुचि अवस्थी,मंजू यादव आदि सदस्य मौजूद रहे।