गोण्डा :
पुलिस मुठभेड़ मे 25 हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार,गोली लगने से घायल।।
गोली मार कृ डीसीएम चालक से की लूट।
दो टूक : गोण्डा जनपद के थाना कौड़ियां इलाके में संघन चेकिंग के दौरान 25 हजार का इनामिया शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ मे पकड़ा गया । गिरफ्तार बदमाश के पैर मे गोली लगने से घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जिसके। कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद हुआ है।
विस्तार:
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कौड़िया इलाके मे बीती रात पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर इनामिया बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
थाना कौड़ियां थाने मे दर्ज मामले मे फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।
◆यह पूरा मामला-
बताते चले कि बीते 28 को थाना कौड़िया क्षेत्रान्तर्गत भारत पेट्रोलियम के कुछ आगे बहद ग्राम छिरास मुख्य मार्ग के पास गोण्डा से स्क्रैप का माल लाद कर पंजाब जा रहे डीसीएम चालक के ऊपर बुलेट सवार अज्ञात बदमशो ने फायरिंग की थी जिसमे एक गोली चालक के दाहिने हाथ के हथेली पर लगी थी । सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। घायल चालक छेदीलाल पुत्र छांगुर निवासी नकही मौजा भरथा थाना कौड़िया जनपद गोण्डा की तहरीर पर थाना कौड़िया में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 03 टीमों का गठन किया गया था तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था। जिसमें दिनांक 30.30.2025 को थाना कौड़िया पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 03 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। जिसमें अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था । जिसकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000- रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
आज दिनांक 31.03.2025 को एस0ओ0जी0/सर्विलांस व थाना कौड़िया की संयुक्त पुलिस टीम अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में रवाना थी कि सूचना प्राप्त हुई की उक्त मुकदमें का वांछित अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह भेड़वा घाट पुल की तरफ मोटरसाईकिल से आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भेड़वा घाट पुल के पास शातिर अभियुक्त को घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाश द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह के बाये पैर में गोली लगी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा, 01 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
◆गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अभियुक्त कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह पुत्र गिरिराज सिंह नि0 ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
◆ एक दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज।गिरफ्तार बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह का अपराधिक इतिहास।
01. मु0अ0सं0-154/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-153/20 धारा 307 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-150/20 धारा 307,504,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-114/20 धारा 147,148,452,323,504,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-01/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-76/20 धारा 323,504,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
07. मु0अ0सं0-54/20 धारा 342,336,452,506,504 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
08. मु0अ0सं0-421/19 धारा 323,504,506,341 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
09. मु0अ0सं0-400/18 धारा 307,394,427,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
10. मु0अ0सं0-109/21 धारा 307,386 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
11. मु0अ0सं0-82/21 धारा 307,427,504 भादवि थाना मोतीगंज जनपद गोण्डा।
12. मु0अ0सं0-177/21 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
13. मु0अ0सं0-288/21 धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा अधि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
14. मु0अ0सं0-135/20 धारा 325,323,504,506,427,147,148,149,268,269 भादवि व 51 आपदा प्रबंधन अधि0 व 3 महामारी अधि0 थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
15. मु0अ0सं0-250/22 धारा 327,504,506 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
16. मु0अ0सं0-823/22 धारा 147,148,149,323,504,506,307 भादवि 07 सीएल एक्ट व 66/67 आईटी एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
◆गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. प्र0नि0 अरविन्द्र कुमार सिंह थाना कौड़िया
02. निरी0 संजय कुमार गुप्ता प्रभारी एस0ओ0जी0।
03. उ0नि0 अनुज त्रिपाठी प्रभारी सर्विलांस
04. व0उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी।
05. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार।
06. उ0नि0 सुनील कुमार सिंह।
07. हे0का0 अमित पाठक।
08. हे0का0 हृदय नारायण दीक्षित।
09. हे0का0 रणधीर सिंह।
10. हे0का0 रवि।
11. का0 अमितेश सिंह।
12. का0 अंशुमान पाण्डेय।
13. का0 आदित्य पाल।