शनिवार, 1 मार्च 2025

लखनऊ : धोखाधड़ी करने वाली 25 हजार की इनामिया महिला गिरफ्तार।||Lucknow : A woman with a bounty of 25 thousand rupees on her head was arrested for cheating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
धोखाधड़ी करने वाली 25 हजार की इनामिया महिला गिरफ्तार।।
दो टूक : लखनऊ के विकास नगर थाने मे दर्ज मामले मे सालो से फरार चल रही
25 हजार रुपये की इनामिया महिला ठग को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। 58.25 लाख का गबन के मामले मे कई राज्यों में मुकदमे दर्ज है।।
विस्तार
पुलिस के मुताबिक थाना विकासनगर पुलिस टीम ने 25,000 रुपये की इनामी महिला रामवती अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया है। रामवती अवस्थी पर कई जनपदों और राज्यों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं उसके खिलाफ न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ) लखनऊ द्वारा गिरफ्तारी अधिपत्र (NBW) जारी किया गया था। उसके परिवार के अन्य सदस्य-पुत्र, पति और दामाद ने मिलकर एक कंपनी में कार्यरत पुत्र सुमित अवस्थी के माध्यम से लाखों की धोखाधड़ी की। उन्होंने मूल कंपनी बायोमास रिसर्च एवं टेक्निकल सॉल्यूशन प्रा. लि. से मिलती-जुलती एक फर्जी कंपनी बनाकर ग्राहकों से करोड़ों रुपये की ठगी की। इस धोखाधड़ी में कंपनी की रसीदों और बिलों के साथ छेड़छाड़ कर धनराशि हड़पी गई और अवैध रूप से संपत्तियां अर्जित की गई।
विकासनगर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ मु0अ0सं0-202/2023 और मु0अ0सं0-51/2024 में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे षड्यंत्र में कुल 58.25 लाख रुपये का गबन हुआ है, जबकि अन्य जनपदों और राज्यों में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई है।