लखनऊ :
कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार,405 जिन्दा कछुए बरामद।
दो टूक : यूपी एसटीएफ ने वन विभाग की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए
प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुओं की तस्तरी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 405 जिन्दा कछुए बरामद कर किया। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध वन विभाग अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय तस्करों के सक्रिय होने की सूचनाएं मिलने पर एस०टी०एफ० टीमों छानबीन शुरु की और अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान दौरान ज्ञात हुआ कि कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य प्रतिबन्धित प्रजाति के कछुओं को इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद से इकट्ठा करके स्विफ्ट गाडी में लोड करके मैनपुरी से रूद्रपुर उत्तराखण्ड ले जाने वाले है। प्राप्त सूचना पर एसटीएफ उ०नि० विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर वन क्षेत्राधिकारी रेज मैनपुरी से समन्वय स्थापित कर उषराहार किशनी मार्ग पर जनपद मैनपुरी से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनके कब्जे से उपरोक्त बरामदगी हुई। जिनका नाम
कुलदीप चतुर्वेदी पुत्र स्व० रामनिवास चतुर्वेदी निवासी ग्राम गहवरा पोस्ट तिवना थाना व तहसील मीरगंज जनपद बरेली। 2-अमित यादव पुत्र गिरीश यादव निवासी ग्राम अंसारी मोहल्ला पोस्ट बरेली थाना फतेहगंज जनपद बरेली के रहने वाले है
गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वह भाड़े पर गाड़ी चलाते है। इसी दौरान उसकी मुलाकात रूद्रपुर के रहने वाले सन्तोष से हुई। सन्तोष द्वारा ही उनसे
प्रतिबन्धित कछुओं की तस्करी करने वाले रूपसिंह निवासी अछल्दा जनपद इटावा के बारे में बताया गया था। बरामद कछुए रूप सिंह द्वारा ही इनको उपलब्ध कराया गया था। मैनपुरी से रूद्रपुर (उत्तराखण्ड) पहुँचाने के लिये 50.000/- भाड़ा देना तया हुआ था। जिसमें से 20 हजार रूपये एडवांस में मिल चुका था शेष पैसे कछुओं को रूद्रपुर, उत्तराखण्ड पहुँचाने के बाद मिलना था। रूप सिंह व सन्तोष के सम्बन्ध में अन्य जानकारी की जा रही है, जिसके उपरान्त अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा-2, (16ख) 9, 39, 48, 498, 50, 51, 57 व भा० वन अधि० की धारा 52क, के अन्र्तगत क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी रेंज वन प्रभाग, मैनपुरी के सुपुर्द किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी मैनपुरी रेंज वन प्रभाग, द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।