गुरुवार, 27 मार्च 2025

अम्बेडकर नगर :यूपी में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे: तीन दिवसीय मेला सम्पन्न।||Ambedkar Nagar: BJP government completes 8 years in UP: Three day fair concluded.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
यूपी में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे: तीन दिवसीय मेला सम्पन्न।।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जलालपुर में सेवा सुरक्षा एवं सुशासन के प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील सभागार में तीन दिवसीय  प्रदर्शनी,मेला का आयोजन हुआ।
तीसरे दिन कार्यक्रम में मुख्यअतिथि 
पूर्व जिला महामंत्री डॉ शिवपूजन वर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की विस्तार से चर्चा किया। भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान तक का जिक्र करते हुए कार्यक्रम की समापन की घोषणा किया।इससे पहले अतिथियों का एसडीएस पवन जायसवाल और तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे रुद्र , सरिता निषाद,रविन्द्र भारती,विनय सिंह, प्रवीण गौड़ सन्नी,नगर महामंत्री विकाश निषाद, नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल समेत ने आयुष्मान के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड सौंपा गया। महिला कांस्टेबल शिल्पी गौतम ने साइबर क्राइम, महिला मिशन शक्ति और वूमेन पावर लाइन 1090 बारे जानकारी दी। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का जिला पर्यावरण समिति सदस्य केशव श्रीवास्तव समेत अतिथियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन लेखपाल एजाज ने किया। प्रमुख रूप से  सीओ अनूप कुमार सिंह ,कोतवाल संतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी,मंडल महामंत्री विपिन कनौजिया,घनश्याम वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष ज्योतेंद्र कुमार मिश्र, उत्कर्ष पांडे,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक उपाध्याय,सभासद आशीष सोनी,अजीत निषाद आदि मौजूद रहे।